जन सुराज पार्टी की भगवानपुर प्रखंड कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को आयोजित की गई
जिसमें आगामी विधान परिषद (MLC) चुनाव की रणनीति पर विस्तृत मंथन हुआ। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अधिवक्ता देवेश ने की।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विचार मंच के जिला अध्यक्ष डॉ. आनंद कुमार ने आगामी स्नातक एवं शिक्षक MLC चुनाव में जीत का रोडमैप साझा किया। उन्होंने कहा कि चुनाव में सफलता के लिए प्रत्येक स्नातक और शिक्षक मतदाता से व्यक्तिगत संपर्क साधना जरूरी है। सभी कार्यकर्ताओं को जन सुराज की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई।
बैठक में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के महासचिव मजहर अली, प्रदेश कार्य समिति सदस्य विपिन चौधरी, विधानसभा प्रभारी अशोक सोलंकी और किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कृष्ण भगवान महतो सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र और फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
इस बात की जानकारी देते हुए युवा प्रखंड अध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि संगठन को मजबूत करने और MLC चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रखंड कमेटी पूरी मजबूती से काम करेगी।



