झारखंड की सब-जूनियर बालक एवं बालिका थ्रोबॉल टीमें राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कोलकाता रवाना
रांची, 29 अक्टूबर 2026। झारखंड राज्य थ्रोबॉल संघ की बालक एवं बालिका टीमें 30 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक विवेकानंद कॉलेज परिसर, ठाकुरपुकुर, कोलकाता (पश्चिम बंगाल) में आयोजित होने वाली 34वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय थ्रोबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए आज क्रिया योग एक्सप्रेस से कोलकाता के लिए रवाना होंगी।
इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों की टीमें हिस्सा लेंगी। झारखंड की टीम का लक्ष्य बेहतर खेल प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल करना और राज्य का मान बढ़ाना है। टीम के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के लिए तैयारी की है और उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा।
झारखंड राज्य थ्रोबॉल संघ के चेयरमैन डॉ. राजेश गुप्ता एवं अध्यक्ष श्री वेदांत कौस्तव ने टीम के सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं प्रबंधकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा, अनुशासन और खेल कौशल प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे खेल भावना, टीम भावना और अनुशासन के साथ मैदान में उतरें।
झारखंड राज्य थ्रोबॉल संघ के पदाधिकारियों एवं खेलप्रेमियों ने भी टीम को शुभकामनाएं दी हैं। जनिका अंसारी, नगीना कुमार, राजेश कुमार सिंह, आशुतोष गोस्वामी, विश्वास उरांव, सोनू सिंह, नीरज वर्मा, कृष्णा सिंह, देवव्रत कुमार, राकेश, अभिषेक, विशाल सहित अन्य लोगों ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल प्रदर्शन की कामना की है।
झारखंड बालक टीम में अभिषेक कुमार, आलोक कुमार, बिशाल कुमार, जितेंद्र कुमार, कार्तिक कुमार, मनीष कुमार, मोहित कुमार, ओम कुमार, रवि कुमार, रितेश कुमार, रोहित कच्छप, रोशन कुमार बेदिया, रौशन राणा, सत्य कुमार एवं उज्ज्वल कुमार शामिल हैं। टीम के प्रशिक्षक श्री साहिल लोहरा तथा प्रबंधक श्री मुकेश कुमार हैं।
झारखंड बालिका टीम में आकांक्षा कुमारी, एंजेल लकड़ा, अंकिता लकड़ा, जेनिफर गुरिया, तमन्ना टोप्पो, सोनाक्षी टोप्पो, अनुपमा टुडू, चुरामणि टुडू, सुनीता मुंडा, शालमा टुडू, सुजाता मुर्मू, सपना कुमारी, चांदनी कुमारी, निशुप्रिया कुमारी एवं संध्या कुमारी शामिल हैं। टीम के प्रशिक्षक श्री करण लोहरा तथा प्रबंधक श्री अबोध राम हैं।



