नेहरू कप जीतकर लौटीं झारखंड की बेटियाँ, जेईपीसी परिसर में हुआ भव्य स्वागत

नेहरू कप जीतकर लौटीं झारखंड की बेटियाँ, जेईपीसी परिसर में हुआ भव्य स्वागत

*शिक्षा के साथ खेलों को बढ़ावा देने की विभागीय पहल ला रही है सार्थक परिणाम — शशि रंजन, राज्य परियोजना निदेशक, जेईपीसी राँची।*
=========================

32वें चरनजीत राय नेहरू गर्ल्स हॉकी टूर्नामेंट का खिताब जीतकर लौटीं झारखंड की बेटियों का गुरुवार को झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद् , राँची परिसर में भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। राज्य परियोजना निदेशक श्री शशि रंजन एवं परिषद् के अधिकारियों-कर्मचारियों ने विजेता खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और मैनेजर का गर्मजोशी से अभिनंदन करते हुए उन्हें इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई दी। ज्ञात हो नई दिल्ली के शिवाजी स्टेडियम में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका उच्च विद्यालय, सिमडेगा की टीम ने डायरेक्टरेट जनरल एनसीसी, सोनीपत को 2–1 से पराजित कर नेहरू कप अपने नाम किया और राष्ट्रीय स्तर पर राज्य की स्कूली हॉकी का गौरव बढ़ाया है।

झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद् को नेहरू हॉकी प्रतियोगिता में राज्य की स्कूली टीमों की सहभागिता का दायित्व मिलने के बाद यह पहला अवसर है, जब राज्य की अंडर-17 बालिका टीम ने चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया है। इससे पूर्व वर्ष 2023 में मुख्यमंत्री उत्कृष्ट उच्च विद्यालय, बरियातू की टीम उपविजेता रही थी। इस वर्ष सिमडेगा की टीम ने खिताब जीतकर राज्य की स्कूली हॉकी में नया इतिहास रच दिया है।

इस अवसर पर राज्य परियोजना निदेशक श्री शशि रंजन ने विजेता खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं मैनेजर को बधाई देते हुए कहा, बच्चों के विकास के लिए शिक्षा के साथ खेलों को बढ़ावा देने की विभागीय पहल सार्थक परिणाम दे रही है। झारखंड की बेटियों की यह ऐतिहासिक जीत उनकी प्रतिभा, मेहनत, अनुशासन और अटूट संकल्प का प्रमाण है। सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ। स्वागत समारोह में प्रशासी पदाधिकारी श्री मनोज कुमार, उपनिदेशक श्री आशीष पांडेय, अतिरिक्त वित्त नियंत्रक श्री ओम प्रकाश मिश्रा, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी श्री धीरसेन ए. सोरेंग, श्री सचिन कुमार, श्रीमती अनूपा तिर्की, श्रीमती ममता एलिजाबेथ लकड़ा, श्रीमती अंजना बाड़ा, श्री अनिल कुमार दुबे, श्री गौरव कुमार एवं श्री अमित कुमार सहित परिषद् के अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं राज्य खेल कोषांग के सभी सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने विजेता टीम का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें.
🔮 आज का राशिफल — 04 November 2026
मेष
नए संबंध या साझेदारी के लिए अच्छा समय है।
वृषभ
यात्रा के योग बन रहे हैं, सफर शुभ रहेगा।
मिथुन
यात्रा के योग बन रहे हैं, सफर शुभ रहेगा।
कर्क
आज का दिन आपके लिए नई शुरुआत लेकर आएगा, आत्मविश्वास बनाए रखें।
सिंह
नए संबंध या साझेदारी के लिए अच्छा समय है।
कन्या
रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।
तुला
पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी, प्रियजनों के साथ समय बिताएं।
वृश्चिक
नए संबंध या साझेदारी के लिए अच्छा समय है।
धनु
रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।
मकर
यात्रा के योग बन रहे हैं, सफर शुभ रहेगा।
कुंभ
रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।
मीन
आज का दिन आपके लिए नई शुरुआत लेकर आएगा, आत्मविश्वास बनाए रखें।