श्री श्री विश्वविद्यालय में स्टूडेंट काउंसिल का गठन
रांची, 14 अक्टूबर: राज्यभर के उच्च शिक्षण संस्थानों में छात्रसंघ चुनावों की सरगर्मियों के बीच ओड़िशा के कटकस्थित श्री श्री विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्टूडेंट काउंसिल का गठन किया गया है। इस प्रक्रिया में प्रत्यक्ष चुनाव के बजाय कक्षा प्रतिनिधियों के मतदान के माध्यम से पदाधिकारियों का चयन किया गया। नवगठित स्टूडेंट काउंसिल में रितेश नायक को अध्यक्ष, सोहम प्रकाश बराल को उपाध्यक्ष, साईप्रज्ञा बारिक को महासचिव, रचना कुमारी को संयुक्त सचिव, यशोबंत नारायण भोशागर को खेल सचिव तथा मंगिशा मुर्मू को सांस्कृतिक सचिव चुना गया है। सभी पदाधिकारियों का चयन कक्षा प्रतिनिधियों के मतदान के आधार पर हुआ। इसके अतिरिक्त, गवर्निंग बॉडी के सदस्यों के रूप में जगमोहन डालमिया, स्वस्ति संहिता जेना, जी. नूपुर तमन्ना और मनीषा महांति का चयन किया गया है। नवगठित स्टूडेंट काउंसिल से विश्वविद्यालय में छात्र सहभागिता को बढ़ावा देने तथा शैक्षणिक, खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों को नई दिशा देने की उम्मीद है।




