वंदे मातरम अनिवार्य करने पर याचिका: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से जवाब मांगा

वंदे मातरम अनिवार्य करने पर याचिका: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से जवाब मांगा
मामले की अगली सुनवाई 12 अक्टूबर को
नई दिल्ली,(ईएमएस)। सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रगीत वंदे मातरम के सभी छह अंतरे के गायन को अनिवार्य करने वाले कानून को चुनौती देने वाली याचिका पर केंद्र सरकार से जवाब तलब किया है। यह याचिका प्रख्यात गायक टी. एम. कृष्णा ने दाखिल की है। सुनवाई के दौरान, केंद्र सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने टिप्पणी की कि कानून बनाना नक्सलियों के हिसाब से नहीं होना चाहिए। इस पर वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. एस. मुरलीधर ने कड़ी आपत्ति जाहिर की और टिप्पणी वापस लेने की मांग की, उन्होंने इस गैर-जरूरी और मर्यादाहीन बताया। उन्होंने कहा कि संवैधानिक अधिकारियों से ऐसी उम्मीद नहीं हो सकती। दोनों के बीच तीखी बहस हुई, जिसमें सॉलिसिटर जनरल ने अपनी टिप्पणी पर कोई अफसोस न जताकर कहा कि उन्हें कानून के हिसाब से चलना होता है। वरिष्ठ वकील संजय हेगड़े ने कहा कि सोचने का मतलब नक्सली होना नहीं है।
जस्टिस जॉयमाल्य बागची ने दखल देकर संवैधानिक संस्थाओं की भूमिका और संविधान के तहत एक आरोपी व्यक्ति के भी समान अधिकारों पर जोर दिया। याचिकाकर्ता कृष्णा ने अपनी याचिका में कहा है कि राष्ट्रगीत में जोड़े गए चार स्टैंजा धार्मिक प्रकृति के हैं, और इसके अपमान पर दंड का प्रावधान भी चुनौती का विषय है। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि राष्ट्रगीत क्या हो, यह तय करना अदालत का काम नहीं है, लेकिन दंड के प्रावधान पर सुनवाई होगी। सुप्रीम कोर्ट ने याचिका की प्रति सॉलिसिटर जनरल को सौंपकर अपना पक्ष रखने को कहा है। मामले की अगली सुनवाई 12 अक्टूबर को होगी।

संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें.
🔮 आज का राशिफल — 04 November 2026
मेष
नए संबंध या साझेदारी के लिए अच्छा समय है।
वृषभ
यात्रा के योग बन रहे हैं, सफर शुभ रहेगा।
मिथुन
यात्रा के योग बन रहे हैं, सफर शुभ रहेगा।
कर्क
आज का दिन आपके लिए नई शुरुआत लेकर आएगा, आत्मविश्वास बनाए रखें।
सिंह
नए संबंध या साझेदारी के लिए अच्छा समय है।
कन्या
रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।
तुला
पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी, प्रियजनों के साथ समय बिताएं।
वृश्चिक
नए संबंध या साझेदारी के लिए अच्छा समय है।
धनु
रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।
मकर
यात्रा के योग बन रहे हैं, सफर शुभ रहेगा।
कुंभ
रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।
मीन
आज का दिन आपके लिए नई शुरुआत लेकर आएगा, आत्मविश्वास बनाए रखें।