चतरा के लुटु सुरक्षित वन क्षेत्र में एक एकड़ में तैयार अफीम की अवैध खेती को वन विभाग ने किया नष्ट

चतरा के लुटु सुरक्षित वन क्षेत्र में एक एकड़ में तैयार अफीम की अवैध खेती को वन विभाग ने किया नष्ट

ड्रोन के माध्यम से अफीम प्रभावित वन क्षेत्रों की सघन निगरानी, अवैध गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई जारी
चतरा जिले में वन भूमि पर अवैध रूप से पोस्ता (अफीम) की खेती पर अंकुश लगाने के लिए वन विभाग द्वारा लगातार निगरानी एवं कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 24 नवंबर 2026 को वन प्रमंडल पदाधिकारी, चतरा दक्षिणी वन प्रमंडल श्री अहमद बेलाल अनवर के नेतृत्व में चतरा वन प्रक्षेत्र अंतर्गत लुटु सुरक्षित वन के बाहय टोला क्षेत्र में कार्रवाई की गई। इस दौरान लगभग एक एकड़ वन भूमि पर अफीम (पोस्ता) की खेती के लिए तैयार किए गए खेतों को वनकर्मियों एवं पशुरक्षकों की सहायता से नष्ट किया गया।
ड्रोन से प्रभावित वन क्षेत्रों की सघन निगरानी
कार्रवाई के दौरान लुटु सुरक्षित वन के अफीम प्रभावित क्षेत्र की ड्रोन के माध्यम से सघन निगरानी भी की गई। इसके जरिए वन क्षेत्र में अवैध रूप से खेत तैयार करने एवं अफीम की खेती से जुड़ी गतिविधियों की पहचान करने का प्रयास किया गया। वन विभाग द्वारा संवेदनशील वन क्षेत्रों में ड्रोन एवं अन्य तकनीकी माध्यमों से निगरानी कर अवैध गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।
वन एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए विभाग प्रतिबद्ध : अहमद बेलाल अनवर
इस संबंध में वन प्रमंडल पदाधिकारी, दक्षिणी वन प्रमंडल श्री अहमद बेलाल अनवर ने कहा कि वन भूमि पर अवैध रूप से पोस्ता (अफीम) की खेती करना कानूनन अपराध है। वन क्षेत्रों को ऐसी अवैध गतिविधियों से मुक्त रखने के लिए विभाग लगातार निगरानी कर रहा है। संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान एवं प्रभावी निगरानी के लिए ड्रोन और जीआईएस (GIS) तकनीक का उपयोग किया जा रहा है, ताकि अवैध गतिविधियों का समय रहते पता लगाकर त्वरित कार्रवाई की जा सके।
उन्होंने कहा कि वन भूमि पर अतिक्रमण एवं अवैध खेती के विरुद्ध विभाग की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। साथ ही आमजनों से अपील की कि वन क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की जानकारी मिलने पर इसकी सूचना वन विभाग को दें तथा वन एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों में सक्रिय सहयोग करें।
इस कार्रवाई में प्रभारी वनपाल श्री कमल किशोर, श्री रोहित प्रसाद यादव, प्रधान वनरक्षी श्री राकेश कुमार, श्री सुरेश कुमार दास, मोहम्मद खुर्शीद आलम, GIS विशेषज्ञ सहित कई पशुरक्षक शामिल रहे।

संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें.
🔮 आज का राशिफल — 25 November 2026
मेष
रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।
वृषभ
आज का दिन आपके लिए नई शुरुआत लेकर आएगा, आत्मविश्वास बनाए रखें।
मिथुन
मानसिक शांति के लिए ध्यान या योग करें।
कर्क
धन संबंधी मामलों में सावधानी बरतें, बड़ा निर्णय टालना बेहतर रहेगा।
सिंह
आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, धैर्य रखें।
कन्या
पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी, प्रियजनों के साथ समय बिताएं।
तुला
पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी, प्रियजनों के साथ समय बिताएं।
वृश्चिक
रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।
धनु
पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी, प्रियजनों के साथ समय बिताएं।
मकर
पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी, प्रियजनों के साथ समय बिताएं।
कुंभ
मानसिक शांति के लिए ध्यान या योग करें।
मीन
विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा, एकाग्रता बढ़ेगी।