स्टील केन में छिपाकर ले जा रहा था 1.080 किलो अफीम, पुलिस ने दबोचा

स्टील केन में छिपाकर ले जा रहा था 1.080 किलो अफीम, पुलिस ने दबोचा

चतरा। सदर थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 1.080 किलोग्राम गीली अफीम के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान प्रतापपुर थाना क्षेत्र के सिन्दुरिया गांव निवासी देवराज यादव के 20 वर्षीय पुत्र अखिलेश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से अफीम जैसा गीला पदार्थ बरामद किया है, जिसे वह स्टील केन में छिपाकर ले जा रहा था। उक्त जानकारी एसडीपीओ सन्नी वर्द्धन ने मंगलवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी। उन्होने बताया कि पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी को गुप्त सूचना मिली थी कि शेरेगड्डा नाला के समीप एक व्यक्ति स्टील केन में अवैध अफीम लेकर व्यापार के उद्देश्य से जा रहा है।जिसके बाद उन्होंने सदर एसडीपीओ सन्नी वर्धन के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया । पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शेरेगड्डा नाला के पास संदिग्ध युवक को स्टील केन लेकर जाते देखा। पुलिस बल को देखकर युवक भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन जवानों ने उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर स्टील केन से करीब 1.080 किलोग्राम अफीम जैसा गीला पदार्थ बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान युवक ने पुलिस को बताया कि उसके पिता भी कथित रूप से अवैध अफीम के कारोबार से जुड़े हैं और पूर्व में अफीम से संबंधित मामले में जेल जा चुके हैं। पुलिस ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
छापेमारी दल में सदर एसडीपीओ सन्नी वर्धन, पुलिस निरीक्षक सह सदर थाना प्रभारी अनिल उरांव, पुलिस अवर निरीक्षक पियेश प्रसून सहित थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें.
🔮 आज का राशिफल — 25 November 2026
मेष
रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।
वृषभ
आज का दिन आपके लिए नई शुरुआत लेकर आएगा, आत्मविश्वास बनाए रखें।
मिथुन
मानसिक शांति के लिए ध्यान या योग करें।
कर्क
धन संबंधी मामलों में सावधानी बरतें, बड़ा निर्णय टालना बेहतर रहेगा।
सिंह
आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, धैर्य रखें।
कन्या
पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी, प्रियजनों के साथ समय बिताएं।
तुला
पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी, प्रियजनों के साथ समय बिताएं।
वृश्चिक
रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।
धनु
पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी, प्रियजनों के साथ समय बिताएं।
मकर
पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी, प्रियजनों के साथ समय बिताएं।
कुंभ
मानसिक शांति के लिए ध्यान या योग करें।
मीन
विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा, एकाग्रता बढ़ेगी।