अस्मिता वुशु स्टेट प्रतियोगिता सम्पन्न, तीनों वर्गों में रांची का दबदबा, सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर तीनों वर्गों की ट्रॉफी पर रांची का कब्जा
रांची : झारखंड वुशु एसोसिएशन के तत्वावधान और वुशु एसोसिएशन of इंडिया के निर्देश मे आयोजित खेलो इंडिया अस्मिता वुशु स्टेट टूर्नामेंट का भव्य समापन आज ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इंडोर स्टेडियम, खेलगांव, रांची में हुआ। प्रतियोगिता में रांची की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर तीनों वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त कर तीनों ट्रॉफियों पर अपना कब्जा जमाया।
समापन समारोह में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ, रांची की महापौर श्रीमती रोशनी खलखो एवं खेल निदेशक श्री छवि रंजन ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया तथा उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।इस अवसर श्री जगनाथ चोकालिंगम वाईस चांसलर सरला बिरला यूनिवर्सिटी, श्री बिपिन राय प्रिंसिपल डी ए वी पब्लिक स्कूल भी उपस्थित रहें
इस टूर्नामेंट के परिणाम इस प्रकार रहे :
**सब जूनियर वर्ग**
– प्रथम : रांची – 8 स्वर्ण, 7 रजत एवं 18 कांस्य
– द्वितीय : चतरा – 3 स्वर्ण, 2 रजत एवं 1 कांस्य
– तृतीय : रामगढ़ – 1 स्वर्ण, 2 रजत एवं 2 कांस्य
**जूनियर वर्ग**
– प्रथम : रांची – 7 स्वर्ण, 7 रजत एवं 10 कांस्य
– द्वितीय : चतरा – 2 स्वर्ण एवं 1 कांस्य
– तृतीय : रामगढ़ – 1 स्वर्ण एवं 1 कांस्य
**सीनियर वर्ग**
– प्रथम : रांची – 6 स्वर्ण, 2 रजत एवं 5 कांस्य
– द्वितीय : गुमला – 1 स्वर्ण एवं 1 रजत
– तृतीय : कोल्हान – 1 स्वर्ण एवं 1 रजत
इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में झारखंड के विभिन्न जिलों से लगभग 650 खिलाड़ियों एवं खेल अधिकारियों ने भाग लिया। चार दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में महिला खिलाड़ियों ने ताउलु एवं सांदा स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा, तकनीक और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।
समापन समारोह में विशिष्ट अतिथियों के रूप में श्री जगन्नाथ चोलाकलिंगम, कुलपति; श्री बिपिन राय, प्राचार्य, डीएवी पब्लिक स्कूल; श्री मनरखन महतो, चेयरमैन, मनरखन ग्रुप सहित श्री चंचल भट्टाचार्य, श्री सुनील सूर्यात, श्री उदय साहू, श्री मिथिलेश साहू, श्री संजय साहू, श्री अमरेंद्र दत्त द्विवेदी, श्री रत्नेश कुमार गुप्ता, श्री दीपक गोप, श्री शैलेन्द्र दुबे, श्रीमती अनिका सिंह, श्रीमती अमासी बारला, श्री कुणाल साह, डॉ. अंशु साहू, श्री के.पी. बालियान, श्री विभूति भूषण अमर, श्री विद्यासागर करकेट्टा, श्री शिवेंद्र दुबे सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
इस अवसर पर विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पदक, मेडल, ट्रॉफी एवं उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
समारोह का सांस्कृतिक आकर्षण भी विशेष रहा। विपुल नायक के ग्रुप एवं लोक कल्याण केंद्र के कलाकारों ने अपनी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों का मन मोह लिया।
झारखंड वुशु एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी जिला संघों, तकनीकी अधिकारियों, प्रशिक्षकों, खिलाड़ियों, अभिभावकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। एसोसिएशन ने कहा कि अस्मिता योजना के माध्यम से राज्य की महिला खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का एक सशक्त मंच मिल रहा है।



