भाजपा दक्षिणी मंडल की मासिक बैठक में जनसमस्याओं पर चर्चा। दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन में एनडी

भाजपा दक्षिणी मंडल की मासिक बैठक में जनसमस्याओं पर चर्चा। दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन में एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन पर बनी सहमति।

छौड़ाही, बेगूसराय।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन एवं प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के निर्देशानुसार भाजपा छौड़ाही दक्षिणी मंडल की मासिक बैठक एकम्बा गांव में आयोजित की गई। मंडल अध्यक्ष शंकर कुमार यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में संगठनात्मक विषयों के साथ-साथ क्षेत्र की आमजन की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर आगामी दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर विशेष रूप से विचार-विमर्श किया गया। कार्यकर्ताओं को एनडीए के स्नातक उम्मीदवार सर्वेश सिंह एवं शिक्षक उम्मीदवार डॉ. घनश्याम राय के पक्ष में मतदाताओं से संपर्क करने तथा एनडीए के पक्ष में मतदान के लिए जागरूक करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि कार्यकर्ता बूथ स्तर तक पहुंचकर स्नातक एवं शिक्षक मतदाताओं से संपर्क करें और एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान के लिए उन्हें जागरूक करें। साथ ही क्षेत्र की आम जनता की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने पर जोर दिया गया। इस दौरान जिला प्रवक्ता संजीव कुमार यादव, मंडल महामंत्री अतुल गुप्ता, अरविंद ठाकुर, अरुण साहू, प्रदीप कुमार, रोहित सिन्हा, मदन पासवान, संजीव कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें.
🔮 आज का राशिफल — 04 November 2026
मेष
नए संबंध या साझेदारी के लिए अच्छा समय है।
वृषभ
यात्रा के योग बन रहे हैं, सफर शुभ रहेगा।
मिथुन
यात्रा के योग बन रहे हैं, सफर शुभ रहेगा।
कर्क
आज का दिन आपके लिए नई शुरुआत लेकर आएगा, आत्मविश्वास बनाए रखें।
सिंह
नए संबंध या साझेदारी के लिए अच्छा समय है।
कन्या
रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।
तुला
पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी, प्रियजनों के साथ समय बिताएं।
वृश्चिक
नए संबंध या साझेदारी के लिए अच्छा समय है।
धनु
रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।
मकर
यात्रा के योग बन रहे हैं, सफर शुभ रहेगा।
कुंभ
रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।
मीन
आज का दिन आपके लिए नई शुरुआत लेकर आएगा, आत्मविश्वास बनाए रखें।