डॉ प्रदीप वर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता जी के निधन पर जताया शोक

डॉ प्रदीप वर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता जी के निधन पर जताया शोक

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की पूज्य माता श्रीमती सावित्री देवी जी के निधन पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री, उत्तर प्रदेश सह प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने गहरा शोक व्यक्त किया है। यह दुखद समाचार सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है।

डॉ प्रदीप वर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता जी के निधन पर जताया शोक

शोक संवेदना व्यक्त करते हुए डॉ. प्रदीप वर्मा ने कहा कि पूज्य माता श्रीमती सावित्री देवी जी का निधन अत्यंत दुःखद है। माँ का स्नेह, त्याग, तपस्या और संस्कार मनुष्य के जीवन की सबसे बड़ी पूंजी होते हैं। उनका जीवन परिवार के लिए प्रेरणा, ममता और नैतिक मूल्यों का आधार होता है।

उन्होंने आगे कहा कि माँ का सानिध्य और आशीर्वाद जीवन में ऐसी अमूल्य धरोहर है, जिसकी कमी कभी पूरी नहीं की जा सकती है। इस कठिन समय में पूरा देश और पार्टी परिवार शोक संतप्त परिजनों के साथ खड़ा है। अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें देख सकते हैं।

परिवार के प्रति संवेदना

डॉ. प्रदीप वर्मा ने अपने आधिकारिक संदेश में कहा कि इस दुःख की घड़ी में मैं मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी एवं उनके समस्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति और धैर्य प्रदान करें।

संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें.
🔮 आज का राशिफल — 24 November 2026
मेष
आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, धैर्य रखें।
वृषभ
नए संबंध या साझेदारी के लिए अच्छा समय है।
मिथुन
रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।
कर्क
कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा, वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा।
सिंह
किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
कन्या
आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, धैर्य रखें।
तुला
किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
वृश्चिक
यात्रा के योग बन रहे हैं, सफर शुभ रहेगा।
धनु
पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी, प्रियजनों के साथ समय बिताएं।
मकर
विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा, एकाग्रता बढ़ेगी।
कुंभ
पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी, प्रियजनों के साथ समय बिताएं।
मीन
किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।