एसआईआर के नाम पर गरीबों, आदिवासियों, अल्पसंख्यक और मजदूरों को परेशान करना बंद करे निर्वाचन आयोग : वि

एसआईआर के नाम पर गरीबों, आदिवासियों, अल्पसंख्यक और मजदूरों को परेशान करना बंद करे निर्वाचन आयोग : विनोद पांडेय

**एमएमडीआर संशोधन कानून से झारखंड के खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकार और आर्थिक हितों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश**

**रांची।** झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि एसआईआर की मौजूदा प्रक्रिया ने झारखंड के गरीबों, आदिवासियों, मूलवासियों, अल्पसंख्यक, प्रवासी मजदूरों, महिलाओं और बुजुर्गों के सामने गंभीर संकट खड़ा कर दिया है। वहीं, केंद्र सरकार का एमएमडीआर संशोधन अधिनियम झारखंड के आर्थिक हितों और राज्य के अधिकारों को कमजोर करने वाला कदम है। भाजपा की केंद्र सरकार को यह समझना होगा कि झारखंड केवल खनिज संपदा का भंडार नहीं, बल्कि यहां करोड़ों लोगों की आजीविका, अधिकार और भविष्य भी जुड़ा हुआ है।

उन्होंने कहा कि एसआईआर के नाम पर आम नागरिकों से ऐसे दस्तावेज मांगे जा रहे हैं, जिन्हें उपलब्ध कराना ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों के लोगों के लिए आसान नहीं है। कहीं नाम की वर्तनी में अंतर है, तो कहीं जन्मतिथि और माता-पिता के दस्तावेजों को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। प्रवासी मजदूरों और दूसरे राज्यों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए निर्धारित समय में प्रक्रिया पूरी करना मुश्किल है। सवाल यह है कि क्या दस्तावेजों की कमी के कारण किसी गरीब, आदिवासी या मजदूर को अपने मताधिकार से वंचित किया जा सकता है?

विनोद पांडेय ने कहा कि झारखंड के करीब 2.64 करोड़ मतदाताओं में से प्रारूप सूची में केवल 2.21 करोड़ नाम शामिल होना और बड़ी संख्या में मतदाताओं को नोटिस जारी किया जाना गंभीर चिंता का विषय है। प्रारूप सूची में शामिल मतदाताओं में करीब 27 प्रतिशत को संदेहास्पद मानकर नोटिस दिया गया है। यह स्थिति बताती है कि प्रक्रिया में आम लोगों की व्यावहारिक कठिनाइयों को पर्याप्त महत्व नहीं दिया गया है। लोकतंत्र में मतदाता की पहचान उसकी नागरिकता और संवैधानिक पात्रता से होनी चाहिए, न कि दस्तावेज जुटाने की उसकी आर्थिक क्षमता से।

एमएमडीआर संशोधन कानून पर उन्होंने कहा कि झारखंड के खनिज संसाधनों से देश की अर्थव्यवस्था को दशकों से मजबूती मिलती रही है, लेकिन खनन का प्रदूषण, विस्थापन और सामाजिक-पर्यावरणीय बोझ झारखंड के लोग उठाते हैं। ऐसे में खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास और स्थानीय लोगों के कल्याण के लिए राज्य को मिलने वाले वित्तीय संसाधनों पर चोट करना उचित नहीं है।

उन्होंने कहा कि खनिज सेस झारखंड की आय का तेजी से बढ़ता स्रोत बना है। इससे 2024-25 में करीब 1,379 करोड़ और 2025-26 में 7,489 करोड़ रुपये प्राप्त हुए। चालू वित्त वर्ष में 19 नवंबर तक 7,628 करोड़ रुपये से अधिक की वसूली हो चुकी है। एमएमडीआर संशोधन अधिनियम से राज्य को सालाना करीब 13 हजार करोड़ रुपये के नुकसान की आशंका है। इसका सीधा असर गरीबों, महिलाओं, युवाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य और खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास पर पड़ सकता है।

विनोद पांडेय ने कहा कि झारखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज पर यहां के लोगों का अधिकार और उनके हित सर्वोपरि हैं। राज्य के अधिकारों और आम जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं है।

संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें.
🔮 आज का राशिफल — 26 November 2026
मेष
स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, हल्का व्यायाम लाभकारी रहेगा।
वृषभ
विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा, एकाग्रता बढ़ेगी।
मिथुन
विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा, एकाग्रता बढ़ेगी।
कर्क
स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, हल्का व्यायाम लाभकारी रहेगा।
सिंह
विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा, एकाग्रता बढ़ेगी।
कन्या
आज का दिन आपके लिए नई शुरुआत लेकर आएगा, आत्मविश्वास बनाए रखें।
तुला
आज का दिन आपके लिए नई शुरुआत लेकर आएगा, आत्मविश्वास बनाए रखें।
वृश्चिक
धन संबंधी मामलों में सावधानी बरतें, बड़ा निर्णय टालना बेहतर रहेगा।
धनु
पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी, प्रियजनों के साथ समय बिताएं।
मकर
विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा, एकाग्रता बढ़ेगी।
कुंभ
यात्रा के योग बन रहे हैं, सफर शुभ रहेगा।
मीन
मानसिक शांति के लिए ध्यान या योग करें।