इमरान हाशमी की एक्शन-थ्रिलर ‘गनमास्टर G9’ का नया पोस्टर जारी, रिलीज डेट का ऐलान

इमरान हाशमी की एक्शन-थ्रिलर ‘गनमास्टर G9’ का नया पोस्टर जारी, रिलीज डेट का ऐलान

मुंबई। अभिनेता इमरान हाशमी की आगामी एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘गनमास्टर G9’ रिलीज से पहले चर्चा में है। निर्माताओं ने फिल्म का नया मोशन पोस्टर जारी किया है, जिसमें इमरान का आक्रामक अंदाज और जबरदस्त एक्शन देखने को मिल रहा है। पोस्टर के बैकग्राउंड में तेज संगीत के साथ अभिनेता का एक दमदार संवाद भी सुनाई देता है, जिसमें वह कहते हैं, “मेरे इश्क की दुनिया में आओगे तो इस दुनिया से जाओगे।”

आदित्य दत्त के निर्देशन में बनी इस फिल्म में इमरान के साथ जेनेलिया डिसूजा मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। वहीं, अपारशक्ति खुराना भी महत्वपूर्ण किरदार निभा रहे हैं। फिल्म के कई गाने पहले ही जारी किए जा चुके हैं। अब नए मोशन पोस्टर के जरिए निर्माताओं ने इसकी एक्शन से भरपूर कहानी की झलक पेश की है।

सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनी ‘गनमास्टर G9’ 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का सामना आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ से होगा। ऐसे में दोनों फिल्मों के बीच दर्शकों का ध्यान खींचने की होड़ देखने को मिलेगी।

संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें.
🔮 आज का राशिफल — 24 November 2026
मेष
किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
वृषभ
मानसिक शांति के लिए ध्यान या योग करें।
मिथुन
मानसिक शांति के लिए ध्यान या योग करें।
कर्क
विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा, एकाग्रता बढ़ेगी।
सिंह
पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी, प्रियजनों के साथ समय बिताएं।
कन्या
किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
तुला
आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, धैर्य रखें।
वृश्चिक
स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, हल्का व्यायाम लाभकारी रहेगा।
धनु
विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा, एकाग्रता बढ़ेगी।
मकर
आज का दिन आपके लिए नई शुरुआत लेकर आएगा, आत्मविश्वास बनाए रखें।
कुंभ
किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
मीन
विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा, एकाग्रता बढ़ेगी।