सिमडेगा: हॉकी सिमडेगा की टीम 16 दिनों की कड़ी मेहनत के बाद रिलैक्स मोड में नजर आई। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 29 अगस्त से 13 सितंबर 2026 तक आयोजित 21वीं मेजर ध्यानचंद सीनियर सिमडेगा जिला पुरुष एवं महिला हॉकी चैंपियनशिप 2026 के सफल समापन के बाद सोमवार को हॉकी सिमडेगा के पदाधिकारी एवं तकनीकी सदस्य केला घाट पहुंचे।
हॉकी सिमडेगा के पदाधिकारियों ने जताया आभार
प्रतियोगिता के दौरान सुबह से शाम तक मैचों के सफल संचालन में व्यस्त रहने के बाद सभी पदाधिकारी एवं तकनीकी सदस्य सोमवार को सिमडेगा के पर्यटक स्थल केला घाट पहुंचे। यहां समीक्षात्मक बैठक कर प्रतियोगिता के शानदार आयोजन के लिए एक-दूसरे को बधाई दी गई। साथ ही प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
प्रतियोगिता में इनका रहा अहम योगदान
बैठक में बताया गया कि सफल आयोजन में जिला खेलकूद विभाग, सिमडेगा का पूर्ण सहयोग मिला। हॉकी झारखंड का लगातार मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। सिमडेगा सदर अस्पताल की मेडिकल टीम ने एंबुलेंस सहित खिलाड़ियों के लिए चुस्त-दुरुस्त चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराई। सिमडेगा पुलिस के सुरक्षा कर्मियों ने भी सराहनीय सहयोग दिया। झारखंड पुलिस में रांची में कार्यरत सुनील लुगुन ने तकनीकी सदस्यों के लिए प्रत्येक दिन नाश्ते की व्यवस्था की, विनोद कल्लू ने तकनीकी समिति के सदस्यों के लिए टी-शर्ट की व्यवस्था दी और जय टेंट के संचालक सह सिमडेगा जिला कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष श्री धनंजय प्रसाद ने पूर्ण सहयोग किया।
उद्घाटन एवं समापन समारोह में गणमान्य रहे मौजूद
पुरुष वर्ग के फाइनल मैच के दौरान सिमडेगा विधायक श्री भूषण बाड़ा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह बढ़ाया। महिला वर्ग के फाइनल एवं पुरस्कार वितरण समारोह में अनुमंडल पदाधिकारी उपस्थित रहे। उन्होंने पूरे मैच का आनंद लेने के साथ खिलाड़ियों के खेल एवं तकनीक की बारीकियों का अवलोकन किया और पुरस्कार वितरण कर प्रोत्साहित किया। प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर उपायुक्त सिमडेगा श्रीमती कंचन सिंह ने विधिवत उद्घाटन किया। नगर परिषद अध्यक्ष श्री ओलिभर लकड़ा भी उद्घाटन कार्यक्रम में उपस्थित होकर समिति का उत्साहवर्धन किया।
इस 16 दिवसीय आयोजन का नामकरण मेजर ध्यानचंद के सम्मान में किया गया था, जिनके योगदान को भारतीय हॉकी में अविस्मरणीय माना जाता है।
सामूहिक प्रयास से मिली सफलता
हॉकी सिमडेगा के पदाधिकारियों ने कहा कि जिला खेलकूद विभाग, हॉकी झारखंड, जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस प्रशासन, जय टेंट, जनप्रतिनिधियों, विभिन्न क्षेत्रों से पहुंची सभी टीमों, खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, तकनीकी अधिकारियों, दर्शकों, प्रेस एवं मीडिया के प्रतिनिधियों तथा प्रतियोगिता से जुड़े सभी सहयोगियों के सामूहिक प्रयास से यह प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हो सकी। इसके लिए हॉकी सिमडेगा की ओर से सभी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।
समीक्षा बैठक के बाद हुआ सामूहिक वनभोज
समीक्षात्मक बैठक के उपरांत उपस्थित पदाधिकारियों एवं तकनीकी सदस्यों ने सामूहिक वनभोज का आनंद लिया और आपसी मेल-जोल के साथ प्रतियोगिता की सफलता का जश्न मनाया।
उपस्थित रहे प्रमुख पदाधिकारी
- हॉकी झारखंड के महासचिव मनोज कोनबेगी
- हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष सुनील तिर्की
- तकनीकी समिति प्रमुख पैंक्रेटियू टोप्पो
- सचिव एल्सन किड़ो
- कोषाध्यक्ष कमलेश्वर मांझी
- सिमडेगा जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष बसंत बा
- हॉकी सिमडेगा की करिश्मा परवार, कुनूल भेंगरा, नेहा कुमारी, कुंती कुमारी, समीर डुंगडुंग, राहुल मिंज, विनोद कुल्लू, संजय तिर्की, तलीन तिग्गा, रोहित बेसरा, फ्लेबियस तिर्की सहित समस्त पदाधिकारी एवं तकनीकी टीम के सदस्य



