दिनांक:05/11/26,दिन: गुरुवार को झारखंड स्वास्थ्य मिशन रांची के संयुक्त तत्वाधान में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन कुर्गी पंचायत भवन इटकी,रांची में किया गया। इस स्वास्थ्य जांच शिविर में 110 लोगो का निःशुल्क ब्लड प्रेशर,शुगर जांच,जेनरल रोग जांच,स्त्री रोग जांच,नेत्र रोग जांच,एवं हियरिंग (सुनने की) जांच की गई। इस पहल का उद्वेश्य शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है। ताकि कोई भी व्यक्ति बुनियादी स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान से वंचित ना रहे। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में झारखंड स्वास्थ्य मिशन रांची के अध्यक्ष संतोष सोनी,सचिव अश्वनी का सहयोग रहा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में हाजी चौक स्थित केयरिंग हैंड्स हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉo रूमिता आफरीन आबेदीन,पूजा,अमर वर्मा,शार्प साईट आई हॉस्पिटल के डॉo श्वेता सिंह, सन्नी कुमार,अविनाश सिंह,लालपुर हरिओम टॉवर स्थित हियर जैप क्लीनिक के अनुरंजन कुमार,सुशांत शेखर एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आरिफ अंसारी,विशिष्ट अतिथि जुल्फेकार अली,आयोजकर्ता रमेश महली मुखिया कुर्गी पंचायत,अफरोज अंसारी,जावेद आलम,सुधु मुंडा,नागेन्द्र कुमार महतो,इत्यादि का सहयोग रहा।



