महापर्व छठ पूजा को लेकर रांची नगर निगम ने तैयारी शुरू
13 नवंबर से शुरू होने वाले लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर रांची नगर निगम ने तैयारी शुरू कर दी है. नगर आयुक्त ने अधिकारियों एवं कर्मियों को शहर के तालाबों और छठ घाटों को दुरुस्त करने और उसकी साफ-सफाई को लेकर जरूरी निर्देश दिए हैं.
नगर आयुक्त ने अधिकारियों और कर्मियों को सभी घाटों और आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई सुनिश्चित करने को कहा है. जिन तालाबों और छठ घाटों में पानी अधिक गहरा है, वहां लाल फीते से निशान लगाया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी अप्रिय घटना से बचाया जा सके.



