मेहदौली बहियार में लगी भीषण आग, तीन बीघा खरहोर जलकर राख
भगवानपुर बेगुसराय
भगवानपुर थाना क्षेत्र के मेहदौली बहियार स्थित खरहोर में गुरुवार की दोपहर अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिसमें उक्त गांव के वार्ड संख्या-7 निवासी नवीन कुमार सिंह उर्फ चुन्नू सिंह पिता स्वर्गीय महेंद्र सिंह सहित अन्य लोगों का लगभग तीन बीघा खरहोर जलकर राख हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार आग इतनी भयंकर थी कि कुछ ही समय में तीन बीघा खरहोर जलकर स्वाहा हो गया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।सूचना मिलने पर अग्निशमन दस्ता मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक ग्रामीण आग पर काबू पा चुके थे। वहीं घटना की सूचना मिलते ही भगवानपुर थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


