रांची में विजयादशमी पर श्री माहेश्वरी सभा का लगातार तीसरा शस्त्र पूजन

शस्त्र पूजन

रांची: विजयादशमी के पावन अवसर पर श्री माहेश्वरी सभा रांची ने सेवा सदन पथ स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में लगातार तीसरे वर्ष भव्य शस्त्र पूजन का आयोजन किया। नवारंभ के चार संकल्पों में शामिल इस कार्यक्रम में रांची के विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के सदस्यों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। समाज के सभी परिवारों ने अपने घरों में भी पारंपरिक विधि-विधान से पूजन किया।

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम का प्रारंभ विद्वान पंडितों द्वारा गणेश स्तुति, शंखनाद एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने शस्त्र पूजन के महत्व के साथ-साथ पूर्वजों से विरासत में मिली समृद्ध धार्मिक परंपराओं की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज को सशक्त एवं समृद्ध बनाने के लिए सुशिक्षित एवं सुरक्षित होना आवश्यक है। सनातन परंपरा में शास्त्र एवं शस्त्र दोनों का समान महत्व बताया गया है।

स्कंद माता स्वरूप में पधारी नन्हीं मायरा

कार्यक्रम का आकर्षण केंद्र रहीं स्कंद माता के रूप में सजी नन्हीं बालिका मायरा काबरा तथा शेर का रूप धारण किए सुषमा कुमारी। पुष्प वर्षा, जयकारा एवं स्तुति के साथ मां शेर पर सवार होकर मंदिर में पधारीं और विराजमान होकर सभी भक्तों को आशीर्वाद दिया। भजन “लाल-लाल चुनरी सितारों वाली” पर भक्तों ने माता रानी को रिझाने के लिए नृत्य प्रस्तुत किया, जिसका निर्देशन खुशबू भाला ने किया एवं प्रस्तुति गीतांजलि भाला ने दी।

सामूहिक हनुमान चालीसा और आरती से समापन

कार्यक्रम के अंत में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ और माता की आरती हुई। प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने कहा कि सनातन धर्म की एकता एवं परंपरा का निर्वहन श्री माहेश्वरी सभा द्वारा किया जा रहा है, जिसमें सम्मिलित होना सभी सनातन प्रेमियों के लिए गर्व की बात है।

नवारंभ के चार संकल्प दोहराए गए

मंदिर में पारंपरिक शस्त्रों की पूजा के साथ ही नवारंभ के चार संकल्प भी दोहराए गए: गौ माता का सम्मान एवं संरक्षण, अन्न की बर्बादी को रोकना, शस्त्र पूजन तथा मरणोपरांत नेत्रदान। मंच संचालन सभा के अध्यक्ष मुकेश काबरा ने किया। संयोजक अशोक साबू एवं सहसंयोजक रूपेश भाला, चैतन्य सोमानी, लक्ष्मी चितलांगिया रहे। अतिथियों का स्वागत तिलक लगाकर एवं दुपट्टा पहनाकर किया गया। धन्यवाद ज्ञापन सचिव मनोज कल्याणी ने दिया।

वरिष्ठ नेताओं समेत सैकड़ों गणमान्य रहे मौजूद

कार्यक्रम में मुख्य रूप से रांची के विधायक सीपी सिंह, पूर्व सांसद सुबोध कांत सहाय, झारखण्ड बिहार माहेश्वरी महिला अध्यक्ष संगीता चितलांगिया, सभा कोषाध्यक्ष मनोज काबरा (दामा), उपाध्यक्ष गोवेर्धन भाला, महावीर प्रसाद सोमानी, राजकुमार मारू, किशन साबू, बजरंग सोमानी, उमाशंकर बियानी, विजय शंकर साबू, पवन मंत्री, बसंत लाखोटिया, पंकज साबू, हेमंत माहेश्वरी, अरविन्द सोमानी, महेंद्र चितलांगिया, मनीष खटोड़, श्याम पेड़ीवाल समेत महिला समिति, युवा इकाई एवं समाज के सैकड़ों सदस्य उपस्थित रहे। इस आशय की जानकारी मीडिया प्रभारी रोहित सारडा, गिरिजा शंकर पेड़ीवाल, रश्मि मालपानी ने दी।

सनातन परंपराओं के संरक्षण हेतु ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं। भारतीय त्योहारों की विविधता पर अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक पोर्टल देखें।

संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें.
🔮 आज का राशिफल — 04 November 2026
मेष
नए संबंध या साझेदारी के लिए अच्छा समय है।
वृषभ
यात्रा के योग बन रहे हैं, सफर शुभ रहेगा।
मिथुन
यात्रा के योग बन रहे हैं, सफर शुभ रहेगा।
कर्क
आज का दिन आपके लिए नई शुरुआत लेकर आएगा, आत्मविश्वास बनाए रखें।
सिंह
नए संबंध या साझेदारी के लिए अच्छा समय है।
कन्या
रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।
तुला
पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी, प्रियजनों के साथ समय बिताएं।
वृश्चिक
नए संबंध या साझेदारी के लिए अच्छा समय है।
धनु
रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।
मकर
यात्रा के योग बन रहे हैं, सफर शुभ रहेगा।
कुंभ
रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।
मीन
आज का दिन आपके लिए नई शुरुआत लेकर आएगा, आत्मविश्वास बनाए रखें।