व्रजेश शर्मा को मिला झारखंड सेवा रत्न अवॉर्ड-2026

व्रजेश शर्मा को मिला झारखंड सेवा रत्न अवॉर्ड-2026

संवाददाता
रांची। समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए व्रजेश शर्मा को झारखंड सेवा रत्न अवॉर्ड-2026 से सम्मानित किया गया। विश्व सेवा परिषद की ओर से पुराना विधानसभा सभागार, रांची में आयोजित सम्मान समारोह में झारखंड विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व मंत्री एवं विधायक सीपी सिंह ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।

समारोह में समाज सेवा, शिक्षा, चिकित्सा, महिला सशक्तीकरण और कला सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली हस्तियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सीपी सिंह ने कहा कि सम्मान उन्हीं लोगों को मिलता है, जो समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करते हैं। व्रजेश शर्मा का सम्मान उनके सेवा भाव और सामाजिक योगदान का प्रतीक है।

**स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से कर रहे समाज सेवा**

रांची के बरियातू स्थित जोड़ा तालाब निवासी 46 वर्षीय व्रजेश शर्मा ने रातू क्षेत्र को अपनी कर्मस्थली बनाया है। वह पैरामेडिकल स्वास्थ्य सेवाकर्मी के रूप में कार्यरत हैं। अनुभवी चिकित्सकों के सहयोग से वह रातू के पिर्रा में शिव सरस्वती सेवा सदन नामक अस्पताल का संचालन करते हैं। इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में निःशुल्क चिकित्सा जांच और स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित करने में योगदान देते हैं।

शर्मा शिक्षा, स्वास्थ्य, वृक्षारोपण, निःशुल्क नेत्र जांच शिविर और बाल आश्रम जैसी सामाजिक गतिविधियों से भी जुड़े हैं। इसके अलावा पहला सेवा संस्था और ह्यूमन हेल्थ फाउंडेशन सहित विभिन्न संस्थाओं के माध्यम से सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनके सेवा कार्यों के लिए इससे पहले भी कई संस्थाओं, सांसदों और विधायकों की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जा चुका है।

**कई गणमान्य लोगों ने दी बधाई**

व्रजेश शर्मा को सम्मान मिलने पर पद्मश्री मधु मंसूरी, एकल अभियान के अभियान प्रमुख डॉ. ललन शर्मा, पूर्व विधायक डॉ. जीतू चरण राम, मुखिया प्रभा तिर्की, मुखिया सुमेश उरांव, हिंदू जागरण मंच के अध्यक्ष विक्रम शर्मा, समाजसेवी सोनू कुमार, चैंबर ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष अनुराग हर्ष दुबे, पहला सेवा संस्था के अध्यक्ष दिलीप ठाकुर, राष्ट्र सेवा फाउंडेशन के उपाध्यक्ष सुनील सिंह सहित अनेक लोगों ने बधाई दी।

इस अवसर पर साइंस एकेडमी बोर्डिंग स्कूल के निदेशक डीएन सिंह, दश पाड़हा अध्यक्ष सुबोध लकड़ा, विश्व हिंदू परिषद के ग्रामीण जिला अध्यक्ष रमेश दयाल, झामुमो नेता धर्मेंद्र सिंह, मिथिलेश दुबे, प्रधानाचार्य अजय द्विवेदी, डॉ. एबी मिश्रा, डॉ. जितेंद्र कुमार, डॉ. केके दुबे, सुमन मिश्रा और डॉ. शुभम कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह में विश्व सेवा परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ. बीबी राज तथा रांची की महापौर रोशनी खलखो समेत अन्य अतिथि भी मौजूद रहे।

संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें.
🔮 आज का राशिफल — 04 November 2026
मेष
नए संबंध या साझेदारी के लिए अच्छा समय है।
वृषभ
यात्रा के योग बन रहे हैं, सफर शुभ रहेगा।
मिथुन
यात्रा के योग बन रहे हैं, सफर शुभ रहेगा।
कर्क
आज का दिन आपके लिए नई शुरुआत लेकर आएगा, आत्मविश्वास बनाए रखें।
सिंह
नए संबंध या साझेदारी के लिए अच्छा समय है।
कन्या
रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।
तुला
पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी, प्रियजनों के साथ समय बिताएं।
वृश्चिक
नए संबंध या साझेदारी के लिए अच्छा समय है।
धनु
रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।
मकर
यात्रा के योग बन रहे हैं, सफर शुभ रहेगा।
कुंभ
रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।
मीन
आज का दिन आपके लिए नई शुरुआत लेकर आएगा, आत्मविश्वास बनाए रखें।