दीप नारायण मिश्रा जी के असामयिक निधन पर शोकसभा का आयोजन !

दीप नारायण मिश्रा जी के असामयिक निधन पर शोकसभा का आयोजन !

शुक्रवार को इंदुमती टिबड़ेवाल सरस्वती विद्या मंदिर उच्च विद्यालय, दीभा, चतरा में विद्यालय प्रबंधकार्यकारिणी समिति के माननीय संरक्षक महोदय दीप नारायण मिश्रा जी के असामयिक निधन पर शोकसभा आयोजित की गई। उनके निधन से विद्यालय परिवार एवं समाज में शोक की लहर है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दीप नारायण मिश्रा जी का निधन कल गुरुवार को दिन में चतरा SBI बैंक निकट स्थित उनके आवास पर हृदयाघात के कारण हो गया। वे लगभग 84 वर्ष के थे।
उनके निधन पर विद्यालय मे दो मिनट का मौन धारण किया गया तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके पश्चात विद्यालय में अवकाश घोषित कर दिया गया।
इस शोकसभा में विद्यालय प्रबंध समिति के सचिव संजय सिन्हा, कोषाध्यक्ष मुकेश साह,प्रधानाचार्य रमेश कुमार सिंह, प्रभारी प्राचार्या सुशीला कुमारी,शैक्षणिक प्रभारी सुनील कुमार सिंह सहित विद्यालय के सभी आचार्य एवं दीदीजी उपस्थित रहे।
विद्यालय परिवार ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक-संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की तथा इस दुःख की घड़ी में परिवार को धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की।

संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें.
🔮 आज का राशिफल — 04 November 2026
मेष
नए संबंध या साझेदारी के लिए अच्छा समय है।
वृषभ
यात्रा के योग बन रहे हैं, सफर शुभ रहेगा।
मिथुन
यात्रा के योग बन रहे हैं, सफर शुभ रहेगा।
कर्क
आज का दिन आपके लिए नई शुरुआत लेकर आएगा, आत्मविश्वास बनाए रखें।
सिंह
नए संबंध या साझेदारी के लिए अच्छा समय है।
कन्या
रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।
तुला
पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी, प्रियजनों के साथ समय बिताएं।
वृश्चिक
नए संबंध या साझेदारी के लिए अच्छा समय है।
धनु
रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।
मकर
यात्रा के योग बन रहे हैं, सफर शुभ रहेगा।
कुंभ
रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।
मीन
आज का दिन आपके लिए नई शुरुआत लेकर आएगा, आत्मविश्वास बनाए रखें।